परसिया: खिरसाडोह में ओवरटेक करते समय दो बाइक की टक्कर, महावीर ऑटोमोबाइल्स के सामने हुआ हादसा, सीसीटीवी में कैद
छिंदवाडा मार्ग पर खिरसाडोह में महावीर हीरो एजेंसी के सामने दो बाईक की भिडंत हो गई। इस भिडंत में दो बाईक सवार घायल हो गए। घटना मंगलवार को तीन बजे के आसपास की है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें रांग साईड से आ रहा बाईक सवार फिसलकर गिरा और सामने से आ रहा बाईक सवार उससे टकराकर सडक पर खडी पिकअप से टकरा गया।