मिर्ज़ापुर: नगर क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा संपन्न, लायंस स्कूल में छात्रों का हुआ आयरिश जांच
नगर के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा संपन्न हुईं। लायंस स्कूल में कई विद्यालयों का सेंटर भेजा गया था, फर्जीवाड़ा ना हो इसके लिए बच्चों का आयरिश जांच किया जा रहा था। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई।