मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा के पास दो बाइकों में आमने-सामने हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार महिला व बाइक सवार घायल, रेफर
मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे विंध्याचल थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के सामने दो बाईकों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार मीनू पत्नी राकेश मौर्या 45 वर्ष शिवम मौर्य 22 वर्ष के साथ बाइक से प्रयागराज जनपद के मांडा से लोहिया तालाब मिर्जापुर घर आ रही थी सामने से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मीनू को मिर्जापुर रेफर कर दिया।