अररिया: अररिया-जोगबनी रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात यात्री की हुई मौत, हादसा
Araria, Araria | Jun 6, 2026 अररिया-जोगबनी रेलखंड पर मीरगंज नवटोलिया के समीप एक अज्ञात पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठा। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिन्होंने तुरंत बथनाहा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर बथनाहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सदर अस्पताल अररिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,