हुज़ूर: बाबा महाकाल को चढ़ाई गई मखाने की माला, हर्बल गुलाल अर्पित कर की गई धुलंड़ी पर्व की शुरुआत
Huzur, Bhopal | Mar 14, 2025 विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल को हर्बल गुलाल अर्पित कर होली पर्व की शुरुआत हुई। सबसे पहले बाबा महाकाल को पण्डे-पुजारी गुलाल अर्पित कर धुलेंडी पर्व की शुरुआत करते हैं। सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया गया।