बीना: मोहर्रम पर मस्जिद वार्ड से निकले ताजिए, बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग हुए शामिल
Bina, Sagar | Jul 7, 2025 मुस्लिम समुदाय का पर्व मुहर्रम जिसे शहादत का महीना कहते हैं। मोहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की याद में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रखते और खुदा की इबादत करते हैं तो वही परंपरा अनुसार मुस्लिम समुदाय के द्वारा करीब एक दर्जन से ज्यादा ताजिए तैयार किए गए। ताजियों को रंग-बिरंगे कागज फूलों और चमकदार सामग्री से सजाया गया। जिन्हें रंग बिरंगी लाइट से रोशन किया गया।