सहारनपुर: पनीर रोल में चिकन मिलने का आरोप, ब्राह्मण युवक ने स्विगी और रेस्टोरेंट पर धर्म भ्रष्ट करने की साजिश का लगाया आरोप
स्थानीय युवक ने फूड डिलीवरी ऐप स्विगी और रेस्टोरेंट “रेबेल फूड कंपनी” (Rebel Foods) पर सोमवार रात्रि 9:00 बजे गंभीर आरोप लगाये हैं। युवक का कहना है कि उसने हाल में स्विगी के माध्यम से पनीर रोल ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी में प्राप्त रोल में पनीर की जगह चिकन भरा हुआ था।