ईसागढ़: शिकायत के 24 घंटे के भीतर कार्रवाई, कदवाया निवासी आदिवासी की जमीन से प्रशासन ने हटाया कब्जा
कदवाया में प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आदिवासी किसान को उसकी जमीन का कब्जा वापस दिलाया है। प्रशासन ने मंगलवार को शाम सात बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि मन्नू आदिवासी ने 29 जून को शिकायत की थी कि उसकी सर्वे नंबर 1038/2 की भूमि पर पूरन ने अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत मिलते ही राजस्व दल ने तहसीलदार ईसागढ़ की मौजूदगी में सीमांकन कराया ।