लक्ष्मीपुर: लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में नियमित बिजली नहीं मिलने से उपभोक्ता परेशान
लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र में नियमित बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच शाम होते ही बिजली गुल हो जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को 9 बजे कई उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली कटौती के कारण बच्चों की पढ़ाई, पेयजल व्यवस्था और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।