मंदसौर: मुरैना में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर, 2022 में मंदसौर के विवाद को लेकर भी चर्चित रहे
मुरैना में दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार डिप्टी कलेक्टर अरविंद माहौर फिर चर्चा में हैं, एक युवती की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। माहौर ने आरोपों को गलत बताया है, उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022 में मंदसौर में पदस्थापना के दौरान भी मारपीट की घटना को लेकर वे सुर्खियों में रहे थे,