जीरापुर: अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत
माचलपुर थाना क्षेत्र के गोघटपुर-माचलपुर रोड पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, और ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आज शनिवार के दोपहर 12:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि मृतक की पहचान लाल सिंह पिता देवीलाल धोबी, उम्र 45 साल, निवासी खरपा, थाना जीरापुर के रूप में हुई है।