लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने संसद में सरहुल पर्व को राष्ट्रीय अवकाश देने की मांग उठाई, आदिवासी संस्कृति को सम्मान दिलाने की अपील की
लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत ने संसद में आदिवासियों के महान पर्व सरहुल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग उठाई। गुरुवार शाम 5 बजे मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने संसद में सरहुल पर्व को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की जोरदार मांग की।