घोड़ाडोंगरी: गैस सिलेंडर व बिजली बिल की बढ़ती कीमतों और आदिवासियों पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
घोड़ाडोंगरी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई, विशेषकर गैस सिलेंडर और बिजली बिल के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाई। साथ ही आदिवासी समुदाय पर हो रहे कथित अत्याचारों को लेकर भी नाराजगी जताई गई।