कर्वी: शिवरामपुर के खुटहा से घूमने निकले किशोर का शव संत थामस स्कूल के पास पुलिया के अंदर मिला, पुलिस ने कराया शव का पीएम
शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के संत थॉमस स्कूल के पास रविवार को पुलिया के अंदर 17 वर्षीय किशोर राज पुत्र रामेश्वर निवासी खुटहा का शव मिला है। राज शुक्रवार की शाम को घर से कहीं घूमने के लिए निकला था। जो घर नहीं लौटा, जिसका शव पुलिया के अंदर मिला है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का सोमवार की दोपहर 1 बजे पीएम कराया है। और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।