गुना कलेक्टर के निर्देशन में जिला अस्पताल मेटरनिटी वार्ड में एक जटिल हाई रिस्क तीसरी बार गर्भवती महिला पुनिया बाई पत्नी हरवान निवासी रसूलपुर जिला गुना का सफल ऑपरेशन हुआ। 8 नवंबर को सीएमएचओ ने बताया, प्रसूता मानसिक रोग ग्रसित है बच्चा गर्भ में समाप्त हो चुका था। 6 नवंबर को भर्ती किया था। डॉक्टरों की टीम ने तत्परता से सफल ऑपरेशन कर प्रसूता की जान बचाई।