कटिहार: मीरकाहा में पुलिस ने दो देशी कट्टा, 14 तलवार, छह चोरी की बाइक के साथ एक को पकड़ा, भेजा जेल, जाँच जारी
मीरकाहा से पुलिस ने दो देशी कट्टा, 14 तलवार, छह चोरी की बाइक , एक फाइटर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम साढ़े पाँच बजे का है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है ।