थानेसर: गांव ज्योतिसर के समीप नहर से साइफन में पानी छोड़ने के विरोध में किसान नहर पर डटे, कहा- 6000 एकड़ फसल होगी बर्बाद
जिला कुरुक्षेत्र के गांव ज्योतिसर के समीप नहर से साइफन में पानी छोड़ने के विरोध में किसान नहर पर डटे हुए हैं। बीती रात किसान और पुलिस कर्मचारी आमने-सामने हो गए थे और जमकर हंगामा भी हुआ था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बनी और थोड़ा पानी छोड़ने की किसानों ने सहमति जताई थी। वही जिसके बाद किसान लगातार नहर पर डटे हुए हैं।वही पुलिस भी डटी है।