थानेसर: कुरुक्षेत्र: एंटी नारकोटिक्स सैल ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 213 ग्राम अफीम बरामद
कुरुक्षेत्र एंटी नारकोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोप में आशुतोष वासी जगीर बिहार कॉलोनी शाहबाद व विशाल वासी दामली को गिरफ्तार करके उनके कब्ज़ा से 213 ग्राम अफीम बरामद की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके कोर्ट के आदेश से आरोपी विशाल को कारागार भेज दिया व आरोपी आशुतोष को 4 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया।रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया।