खरगोन जिले में बुधवार सुबह से मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह करीब 9:30 बजे शुरू हुई तेज और रुक-रुककर होने वाली बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जिले में अब तक औसतन 240 मिमी (करीब 9.4 इंच) बारिश दर्ज की जा चुकी है। लगातार हो रही बारिश का असर स्कूलों, यातायात और किसानों की खेती पर साफ दिखाई दे रहा है।