अररिया: कृष्णापुरी में एक बंद घर में चोरों ने चोरी की घटना को दिया अंजाम, सूचना पर पहुंची पुलिस
Araria, Araria | Feb 22, 2025 अररिया नगर थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी में एक बंद पड़े घर में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. गृहस्वामी ने बताया कि वह अपने कार्यालय पूर्णिया गए हुए थे और जब शनिवार के शाम को जब वापस लौटे तो देखें कि घर के ग्रिल का ताला टूटा हुआ है और अंदर में रखे सामानों की चोरी कर ली गई है. वहीं घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुटी हुई है.