मंगलवार 10:00 बजे बिजुरी पुलिस ने गांजा की तस्करी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 326 ग्राम गांजा और दोपहिया बाइक जप्त किया है।आरोपी संजय गुप्ता पिता लच्छूराम गुप्ता उम्र 45 वर्ष निवासी पथरौडी तथा श्याम सिह गोड पिता स्व. जयकरण सिेंह गोड उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम डोगरिया के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट का अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।