टिकारी: CUSB के 24 स्नातक पाठ्यक्रम अंतर्गत 858 सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, आगामी 16 जुलाई तक होगा पंजीकरण
Tikari, Gaya | Jul 9, 2026 CUSB के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से बायोटेक्नोलॉजी, बायोइनफॉर्मेटिक्स एवं एनवायर्नमेंटल साइंस में 3 नए 5 वर्षीय एकीकृत UG-PG पाठ्यक्रम प्रारंभ किए हैं। विश्वविद्यालय ने इस शैक्षणिक सत्र के लिए 24 UG पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार को प्रारंभ कर दी है। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने नये पाठ्यक्रम को लेकर जानकारी दी।