छतरपुर नगर: मुगवारी निवासी व्यक्ति को शराब छुड़ाने ले गई पत्नी वैद्य के पास, दवा पीते ही बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
गुलगंज थाना क्षेत्र के मुगवारी निवासी देशराज की शराब की लत छुड़ाने के उद्देश्य से पत्नी द्वारा वैद्य के पास ले जाए गए युवक की दवा पीते ही तबीयत बिगड़ गई। घटना बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पत्नी मीरा ने बताया कि वह अपने पति देशराज अहिरवार (उम्र 34 वर्ष) को शराब छुड़ाने के लिए वैद्य के पास ले गई थी।