धार: जिला स्तरीय कृषि मेला की बदली तारीख, अब 29 और 30 मार्च को होगा आयोजन
Dhar, Dhar | Mar 26, 2025 धार उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास ने बताया किसान कल्याण तथा कृषि विकास जिला धार द्वारा मप्र राज्य मिलेट मिशन योजना अन्तर्गत जिला स्तरीय कृषि विज्ञान मेला 27 व 28 मार्च 2025 को किया जाना था जो अपरिहार्य कारण से स्थगित होकर आगामी तिथि 29 एवं 30 मार्च 2025 को स्थान धार में जेएमडी पैलेस त्रिमुर्ति नगर में किया जाएगा।