धार: धामनोद में सीवरेज लाइन की अनियोजित खुदाई से परेशान व्यापारी संगठन 29 मार्च को करेगा प्रदर्शन
Dhar, Dhar | Mar 26, 2025 धार जिले के धामनोद में लोगों की बुनियादी समस्याओं से परेशान व्यापारी संगठन ने विरोध का रास्ता चुना है। नगर व्यापारी एकता संगठन 29 मार्च को सुबह 9 बजे सुंदरैल फाटे से महेश्वर चौराहे तक मौन जुलूस निकालेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान शहर की समस्त दुकानें बंद रहेंगी।