जशपुर: जशपुर में बेटे के जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के साथ मनाई खुशी, न्योता भोजन के साथ बांटी खेल सामग्री व उपहार
छत्तीसगढ़ शासन की न्योता भोजन योजना के तहत जिला जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने अपने पुत्र प्रखर कुमार के जन्मदिन के अवसर पर समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केन्द्र, जशपुर में बच्चों के लिए न्योता भोजन का आयोजन कराया। इस दौरान बच्चों को खेल सामग्री, कॉपी, पेन, कंपास बॉक्स सहित अन्य उपहार भी भेंट किए गए। जशपुर जनसम्पर्क से बुधवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी