अरवल: सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सेवा बहाल करने की मांग, मनोज सिंह यादव ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
Arwal, Arwal | Jun 6, 2026 सदर अस्पताल अरवल में पिछले दो माह से अल्ट्रासाउंड सेवा बंद रहने के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर रेल आंदोलन के सूत्रधार एवं अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने सिविल सर्जन से मुलाकात कर अल्ट्रासाउंड सेवा शीघ्र शुरू कराने की मांग की।उन्होंने सिविल सर्जन तथा जिला पदाधिकारी अनुरोध पत्र सौंपा गया।