जैतहरी क्षेत्र के धनगवां बीट के जंगल में तीन हाथियों का समूह पिछले 21 दिनों से लगातार दिन-रात विचरण एवं विश्राम कर रहा है। देर रात हाथियों के जंगल से सटे गांव-टोले में पहुंचने से ग्रामीणों में भय व दहशत बनी हुई है। हाल ही में ग्राम पंचायत पड़रिया के चोई गांव में हाथियों ने खेतों की फसल नष्ट की तथा एक घर में तोड़फोड़ की। ग्रामीण रात भर जागने को मजबूर हैं। वन