पलिया: गुरुद्वारे की छत पर मिला विशाल अजगर, रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा
पलिया कलां क्षेत्र के अंबेडकर नगर में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब जंगल के पास स्थित एक गुरुद्वारे के शौचालय की छत पर एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह लगभग 10:00 बजे गुरुद्वारे के बाबा जी की नजर अचानक छत पर बैठे अजगर पर पड़ी। विशालकाय जीव को देखते ही उन्होंने तुरंत राम गोविंद रेस्क्यू टीम को इसकी जानकारी दी।