सीतापुर: हरगांव इलाके में सड़क पर तेज रफ्तार बाइक जानवर से टकराई, एक बच्चे की हुई मौत
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के बडेलिया गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक अचानक आए जानवर से जाकर टकरा गई हादसे में बाइक पर सवार एक बच्चा गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घायल बच्चे को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार वाले बच्चे के शव को लेकर अपने साथ चले गए थे।