पलिया: पलिया में कार का गेट खुलने से बड़ा हादसा, बाइक सवार युवक का पैर टूटा, चालक फरार
पलिया की सम्पूर्णानगर रोड पर सोमवार दोपहर एक बजे सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम रिक्खीपुरवा निवासी अनुज बाइक से घर लौट रहा था। पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़ी एक कार का चालक बिना पीछे देखे अचानक गेट खोल बैठा, जिससे अनुज की बाइक सीधे दरवाजे से टकरा गई टक्कर इतनी तेज थी। जिससे बाइक सवार का पैर टूट गया।