कुशलगढ़: बिजोरी छोटी में शादी समारोह के दौरान टैंकर की चपेट में आने से किशोर गंभीर घायल, किया गया उदयपुर रेफर
कुशलगढ़ थाना क्षेत्र के बिजोरी छोटी गांव में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पानी के टैंकर की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि अर्जुन पुत्र सोहन निवासी बिजोरी छोटी का एमजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने हालत गंभीर मानते हुए मंगलवार श्याम 5 बजे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया।