फिरोज़ाबाद: नगला भाऊ चौराहे के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने सड़क क्रॉस कर रहे युवक को मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ चौराहे के पास तेज रफ़्तार के चलते हादसा हुआ है। तेज रफ़्तार एम्बुलेंस ने सड़क क्रॉस कर रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे में हिम्मतपुर निवासी आशिफ नामक युवक घायल हुआ है। स्थानीय लोग ऒर राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने एम्बुलेंश को जप्त कर लिया है।