पूसा: वैनी बाजार से पुलिस ने 5 लीटर विदेशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया, साइकिल जब्त
समस्तीपुर जिले के वैनी थानाध्यक्ष शुक्रवार 3:30 के आसपास जानकारी दिया कि गुप्त सूचना के आधार पर वैनी बाजार में साइकिल पर शराब रखकर बेच रहे दो कारोबारी को 5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। कारोबारी के साइकिल को भी जब्त किया गया है गिरफ्तार कारोबारी मुन्ना दास जो वैनी का रहने वाला है, दूसरा कारोबारी मिथुन कुमार गंगापुर के रहने वाला बताया गया है।