धनौरा: गजरौला में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, बाइक चालक की हुई मौत
गजरौला। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर बुधवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शहर के सुल्ताननगर मोहल्ला निवासी ग्रीशचंद्र (27) पुत्र महीपाल सिंह हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में काम करता है। वह बुधवार की देर रात बाइक से होटल से अपने।