अनूपपुर: सामतपुर-हर्री-बर्री मार्ग पर ₹367.74 लाख का पुल 3 साल बाद भी अधूरा, मजदूरों की कमी से काम प्रभावित
जिले में सामतपुर-हर्री-बर्री होते हुए कोलमी-फुनगा को जोड़ने वाला 367.74 लाख रुपये की लागत से बन रहा पुल तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है। सेतु निगम द्वारा बनाए जा रहे इस पुल का अब तक केवल आधा काम ही पूरा हुआ है, जबकि शेष निर्माण मजदूरों की कमी के कारण रुका हुआ है। वर्तमान में पिलर का कार्य पूरा कर स्लैब ढलाई की जा रही है ।