बड़ौत: पलडा में सानिया हत्याकांड का ₹25,000 का इनामी सातवां आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | Dec 20, 2025 दोघट पुलिस ने सानिया हत्याकांड के ₹25000 के इनामी आरोपी आरिश को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी बहन के घर रहकर मजदूरी कर रहा था। पलड़ा गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी सानिया की उसके ही परिजनों ने हत्या कर दी थी। सानिया का अनुसूचित जाति के एक 17 वर्षीय किशोर के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते 22 जुलाई को सानिया की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। प