मेरठ: गंगानगर क्षेत्र में गोली मारकर छात्र की हत्या का मामला, परिजनों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम; 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Meerut, Meerut | Apr 2, 2025 मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय प्रशांत की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पिता बिजेंद्र की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों में हाहाकार मच गया। लोगों ने शव अब्दुल्लापुर-छिलौरा मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया।