मेरठ: लोहिया नगर क्षेत्र में चोरों ने कॉपर के गोदाम पर बोला धावा, 7 लाख रुपए का माल किया चोरी, गोदाम मालिक ईद मनाने गया था
Meerut, Meerut | Apr 2, 2025 मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र के मोमिन नगर में कॉपर का गोदाम चलने वाले एक युवक को ईद का पर्व मनाने गांव जाना उसे वक्त भारी पड़ गया जब उसके गोदाम पर चोरों ने धावा बोल दिया चोर उसके गोदाम से करीब 7 लाख रुपए का माल चोरी कर ले गए जहां ईद का त्यौहार मनाने के बाद गोदाम मालिक गोदाम पर पहुंचा तो गोदाम का टाला टुटा देख उसके होश उड़ गए गोदाम मालिक ने सूचना पुलिस को दी