मानिकपुर थाना क्षेत्र के बराह माफी गांव के खेतो में पानी की सिंचाई कर वापस अपने घर मानिकपुर लौट रहा किसान,छेदीलाल साकेत बुधवार रात करीब 8 बजे,रास्ते में पडने वाले जडेरा जंगल के पास जंगली जानवर नीलगाय से बाइक समेत टकरा गया ,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया,राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उसे CHC में भर्ती करवाया,जहा प्राथमिक इलाज कर डॉ ने रेफर कर दिया है।