बागपत: SP ने अन्तर्राज्यीय माफिया अमरपाल उर्फ कालू और उसके सहयोगी को सजा दिलवाने पर संबंधित को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
मीडिया सैल बागपत ने शुक्रवार को करीब दो बजकर 40 मिनट पर प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि एसपी सूरज कुमार राय ने प्रभावी पैरवी करते हुए अन्तर्राज्यीय अपराधिक माफिया अमरपाल उर्फ कालू व अन्य उसके सहयोगी आरोपित वीरसैन, शास्त्री उर्फ धर्मदत्त, मुशर्रफ को सजा दिलवाने पर एडीजीसी अमित खोखर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।