नोखा: घर में जबरन घुसकर मारपीट और लज्जा भंग का आरोप, नोखा थाने में मामला दर्ज
Nokha, Bikaner | Feb 1, 2026 नोखा थाना क्षेत्र के सिंजगुरु गांव निवासी एक महिला ने घर में जबरन घुसकर मारपीट, गेट तोड़ने, लज्जा भंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार 30 जनवरी को वह घर में अकेली थी, तभी कालूराम, मेघ सिंह, राजू व अन्य लोग नशे की हालत में पिकअप और कैंपर में सवार होकर आए। आरोप है कि आरोपियों ने घर में अनधिकृत प्रवेश किया और पिस्त