जबलपुर: प्लेटफार्म नं 1 पास आऊटर में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जीआरपी पुलिस ने मर्ग किया कायम
जीआरपी थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की प्लेटफार्म नं 1 के आऊटर में किसी व्यक्ति की ट्रेन से कटने की सूचना मिली।मौके पर टीम पहुँची तो देखा की एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से कट गया है।मौके पर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग जांच में लिया गया है।वही अज्ञात मृतक के पास कोई दस्तावेज नही मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।