बैराड़: स्कूल चलें अभियान के तहत एसडीएम जेपी गुप्ता ने किया बूड़दा प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण,शत प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम पोहरी जे.पी. गुप्ता ने स्कूल चलें हम अभियान के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक विद्यालय बूड़दा का गुरुवार दोपहर 2 बजे निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया तथा बच्चों से संवाद कर उनके शैक्षणिक स्तर की जानकारी प्राप्त की।