जमालपुर: जमालपुर स्टेशन से अगवा दो वर्षीय बच्चे को बेचने की थी साजिश, पटना से गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार
जमालपुर रेलवे स्टेशन से दो वर्षीय मासूम के अपहरण के मामले का आरपीएफ और जीआरपी ने महज 15 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। संयुक्त कार्रवाई में अपहृत बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया, जबकि गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार बच्चे का सौदा डेढ़ लाख रुपये में तय हुआ था और उसे आगे