रानीगंज: सुहाग की लंबी उम्र की कामना के साथ श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया वट सावित्री व्रत
रानीगंज प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में शनिवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य एवं सुखमय दांपत्य जीवन की कामना को लेकर पूरे विधि-विधान से वटवृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही गांवों के मंदिरों और वटवृक्षों के आसपास धार्मिक माहौल देखने को मिला।