मंगलवार की सुबह 10:00 बजे कांग्रेस पार्टी के तत्वाधान में मनिका विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गारु प्रखंड मुख्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में लातेहार जिला प्रभारी सह पर्यवेक्षक अजय नाथ शाहदेव विधायक रामचंद्र सिंह जिला अध्यक्ष कामेश्वर यादव सहित कई लोगों उपस्थित थे। आयोजित कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव ने किया।