लवकुशनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गिरधोरी के ग्रामीण आज 25 मार्च दोपहर 12:30 बजे छतरपुर में कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंचे थे जहां पर उन्होंने आवेदन देते हुए बताया कि गांव में शासकीय जमीन पर दबंगों के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। जिससे उन्हें आने-जाने में समस्या हो रही है। इसके लिए कलेक्टर की जनसुनवाई में ग्रामीणों ने आज आवेदन दिया है।