सिवनी: सिवनी की बेटी नोशीन नाज का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान, बढ़ाया जिले का मान
Seoni, Seoni | Jun 28, 2026 जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी में शानदार प्रदर्शन कर भारत का गौरव बढ़ाने वाली सिवनी की हॉकी खिलाड़ी नोशीन नाज का भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मान किया। रविवार को मुख्यमंत्री ने नोशीन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। यह सम्मान सिवनी और मध्यप्रदेश के लिए गर्व का क्षण रहा।