सीतापुर: मीन नगर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर गाय से टकराई, एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ
जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र के मीन नगर के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क पर दौड़कर आई गाय से जाकर टकरा गई दुर्घटना में बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो चुका था। सड़क हादसे में घायल हुए व्यक्ति को उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण लखनऊ रेफर कर दिया है।